रांची, मार्च 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आईएलएस) में प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने के लिए निदेशक पद पर अंतरिम व्यवस्था की है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. बिनोद नारायण को संस्थान के निदेशक (प्रभारी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह निर्णय डॉ. मयंक मिश्रा का 11 माह का संविदा कार्यकाल पूर्ण होने और 2 मार्च को उनकी लियन अवधि समाप्त होने के बाद लिया गया है। शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन हेतु डॉ. नारायण 3 मार्च से अगले आदेश तक इस पद पर रहेंगे। निदेशक की जिम्मेदारी के साथ-साथ डॉ. नारायण को संस्थान के बी-1 खाते के संयुक्त संचालन की अनुमति भी प्रदान की गई है। वे संस्थान के समन्वयक के साथ मिलकर वित्तीय कार्यों का निष्पादन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.