दरभंगा, अप्रैल 3 -- लहेरियासराय। वार्ड 21 स्थित सुलभ जल परियोजना, हरि बोल तालाब के कार्यालय में गुरुवार को वार्ड पार्षद नवीन सिन्हा व पूर्व पार्षद मधुबाला सिन्हा सहित दर्जनों लोगों ने स्व. डॉ. बिंदेश्वर पाठक की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। वर्ष 2018 में डॉ. पाठक यहां आकर सुलभ जल परियोजना की नींव रखी थी। सुलभ इंटरनेशनल ने तालाब के पानी को कई भागों में फिल्टर्ड करने का संयत्र लगाया। यह संयंत्र आज भी कार्यरत है। टेक्नीशियन के अभाव में एक भाग तत्काल बंद है। बिहार का यह अकेला संयत्र है, जो तालाब के पानी को फिल्टर्ड कर पीने योग्य करता हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.