डॉ. बबीता को मिला 11 लाख का शोध प्रोजेक्ट
अल्मोड़ा, जून 16 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। पीजी कालेज की सहायक प्राध्यापिका डा.बबीता कांडपाल को जीबी पंत संस्थान की ओर से तीन साल की अवधि का 10.95 लाख रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। फलों, सुगंधित एवं औषधीय पौधों की खेती और प्रसंस्करण प्रोजेक्ट पर वह कार्य करेंगी। डॉ. कांडपाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका, वैज्ञानिक खेती और प्रसंस्करण को बढ़ाना उद्देश्य है। प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडेय ने डा. कांडपाल के उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- डॉ. बबीता को मिला 11 लाख का शोध प्रोजेक्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.