कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मिशन शक्ति के अन्तर्गत राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सम्मान समारोह में कानपुर की दो वरिष्ठ महिला कलाकारों डॉ. प्रेम कुमारी मिश्रा और डॉ. पूर्णिमा तिवारी को सम्मानित किया गया।अकादमी की सदस्य डॉ. शुभम शिवा के संयोजन में अकादमी ने महिला दिवस पर लगी महिला कलाकारों की कानपुर झांसी क्षेत्र की प्रदर्शनी में इनकी कला कृतियों का चयन किया गया था। चयनित कलाकृतियों की राज्यस्तरीय संयुक्त कला प्रदर्शनी के अवसर पर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.