जौनपुर, मार्च 23 -- चन्दवक (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। डोभी विकास खंड के बरहपुर गांव निवासी विद्यालय प्रबंधक वीरेंद्र सिंह के परिवार के लिए रविवार का दिन दोहरी खुशियां लेकर आया। एक ओर उनकी पौत्री श्रेयांशी नारायण सिंह ने गेट-2026 परीक्षा में ऑल इंडिया 26वीं रैंक हासिल कर परिवार और जिले का गौरव बढ़ाया। दूसरी ओर उनकी छोटी बहू डॉ. प्रार्थना सिंह को प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मान से नवाजा गया। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, लखनऊ द्वारा रविवार शाम को आयोजित भव्य समारोह में डॉ. प्रार्थना सिंह को शरत चंद्र चट्टोपाध्याय साहित्य पुरस्कार प्रदान किया गया। इस सम्मान के साथ उन्हें एक लाख रुपये की धनराशि दी गई।डॉ. प्रार्थना सिंह वर्तमान में फखरुद्दीन अली अहमद स्मारक राजकीय पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, महमूदाबाद (सीतापुर) में इतिहास की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। ...