गुमला, दिसम्बर 16 -- गुमला। महिला महाविद्यालय गुमला में सोमवार को कार्तिक कॉलेज के शिक्षक डॉ. प्रसंजीत मुखर्जी ने तीनों प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने यह पदभार रांची विश्वविद्यालय की अधिसूचना के आलोक में संभाला। पद ग्रहण के बाद डॉ. मुखर्जी ने कहा कि उनका प्रयास महाविद्यालय को नई पहचान दिलाने और छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने का रहेगा, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल बन सके। डॉ. मुखर्जी को शिक्षा क्षेत्र में 33 वर्षों का लंबा अनुभव है, जिसमें प्लस टू से लेकर महाविद्यालय स्तर तक का शिक्षण कार्य शामिल है। महिला महाविद्यालय गुमला में उनके योगदान से संस्थान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.