गुमला, अप्रैल 4 -- गुमला। विकसित भारत 2047 के लिए विज्ञान और नवाचार विषय पर 23 से 25 मार्च तक अवंती बाई महाविद्यालय छतरपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड की एक टीम ने भाग लिया। इस टीम में महिला महाविद्यालय गुमला के प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रसंजित मुखर्जी भी शामिल थे।सम्मेलन के दौरान डॉ. प्रसंजित मुखर्जी को सीनियर साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड के जलीय एवं अर्ध-जलीय एंजियोस्पर्मिक पौधों के उपयोग एवं नियंत्रण विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। उनकी इस उपलब्धि से शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक क्षेत्र में गुमला जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...