बदायूं, अप्रैल 9 -- भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा के इंदिरा चौक स्थित अपने आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के पुत्र डॉ. प्रशांत ने पार्टी कार्यकर्ताओं, नामित नगर पालिका सदस्यों और वरिष्ठ पदाधिकारियों का भव्य सम्मान किया। डॉ. प्रशांत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनहितकारी योजनाओं एवं पार्टी की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। पंकज शर्मा, के.एल. गुप्ता, दीपक सक्सेना और श्रीमती रचना सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.