सासाराम, मई 19 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के चर्चित चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और राहुल गांधी से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने सासाराम सांसद मनोज कुमार की उपस्थिति में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सांसद ने कहा कि डॉ. प्रवीण समाजसेवी, नेकदिल व गरीब-असहाय लोगों की मदद करने वाले व्यक्ति हैं। उनके कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। यह भी पढ़ें- डॉ. प्रवीण ने थामा कांग्रेस पार्टी का दामन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...