डॉ. प्रमोद यादव बने एसएसयू में एनएसएस के अंशकालिक कार्यक्रम समन्वयक
शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार यादव को तीन वर्ष के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का अंशकालिक कार्यक्रम समन्वयक नियुक्त किया गया है। नियुक्ति चयन समिति की संस्तुति और कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह की स्वीकृति के बाद जारी कार्यालय आदेश के तहत की गई। डॉ. प्रमोद कुमार यादव उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दायित्व संभालेंगे। चयन समिति में भारत सरकार के एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक समरदीप सक्सेना और उत्तर प्रदेश एनएसएस की राज्य संपर्क अधिकारी प्रो. मंजू सिंह शामिल रहीं। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस नियुक्ति से एनएसएस की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- डॉ प्रमोद बने विश्वविद्यालय में एनएसएस के अंशका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.