प्रयागराज, जनवरी 1 -- हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग की ओर से गुरुवार को राजर्षि टंडन सभागार में सम्मेलन के पूर्व पीएम डॉ. प्रभात शास्त्री की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि लोकतंत्र सेनानी नरेंद्र देव पांडेय ने कहा कि डॉ. शास्त्री एक ऐसे व्यक्ति थे जो सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक व साहित्यिक क्षेत्रों में अपनी अद्वितीय प्रतिभा के लिए जाने जाते थे। उनकी विद्वता अद्भुत थी और उनका विश्वास लोकतंत्र व जनतंत्र में था। जिसका प्रभाव उनके कार्यों व विचारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता था। विशिष्ट अतिथि पूर्व अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. शास्त्री हिंदी और संस्कृत के महान विद्वान थे। प्रखर वक्ता के रूप में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सम्मेलन के परीक्षा मंत्री प्रो. हरि नारायण दुबे ने उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.