डॉ. प्रबोध फिर बने सीमैप के निदेशक, कार्यभार संभाला
लखनऊ, मई 7 -- डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) के दोबारा निदेशक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने गुरुवार को पदभार भी संभाल लिया है। उनके पदभार संभालने के बाद डॉ. ज़बीर अहमद को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वह भारतीय समवेत औषध संस्थान (आईआईआईएम), जम्मू के निदेशक हैं। उनको 14 फरवरी से सीमैप का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। डॉ. त्रिवेदी देश की चारों प्रमुख विज्ञान अकादमियों भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए), भारतीय विज्ञान अकादमी (आईएएस), राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत (एनएएसआई) व राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (एनएएएस) के फेलो तथा जेसी बोस राष्ट्रीय फेलो हैं। वे पादप आणविक जीवविज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण योगदानों के लिए व्यापक रूप से प्रसिद्ध हैं। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.