लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- पसगवां ब्लाक क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का चयन कृषि वैज्ञानिक के पद पर हुआ है । गांव मकसूदपुर के एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार में जन्मे युवक डा.प्रदीप कुमार का चयन आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्व विद्यालय अयोध्या के अधीन कृषि विज्ञान केंद्र अंबेडकर नगर में कृषि वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। मकसूदपुर गांव निवासी रामभरोसे कनौजिया के सबसे छोटे बेटे प्रदीप ने गांव के ही परिषदीय स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा व महोली के उमाशंकर इंटर कालेज आफ साइंस से इंटर मीडिएट किया । डा .प्रदीप कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवम गुरुजनों को दिया है। वहीं प्रदीप कुमार की सफलता पर उनके परिजनों सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.