सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- बल्दीराय संवाददाता। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा बाजार निवासी डॉ. प्रदीप जायसवाल का एमडी मेडिसिन में चयन हुआ है। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान महेश जायसवाल और बल्दीराय भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल के भाई डॉ.प्रदीप जायसवाल का चयन हिमाचल प्रदेश स्थित डॉ.राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एमडी मेडिसिन पद पर हो गया है।चयन की सूचना मिलते ही परिवार,शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने डॉ.प्रदीप जायसवाल की इस उपलब्धि को मेहनत,लगन और निरंतर परिश्रम का परिणाम बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.