रांची, दिसम्बर 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रतिभा वरवड़े और उनकी शोध टीम ने कृषि के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय पेटेंट प्राप्त किया है। टीम ने मिट्टी की नमी की निगरानी करने वाला एक विशेष उपकरण (डिवाइस) विकसित किया है। इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) तकनीक से लैस इस स्मार्ट सिंचाई प्रणाली को बड़े पैमाने पर कृषि उत्पादन, विशेष रूप से ड्रिप सिंचाई के अंतर्गत उगाई जाने वाली सब्जियों और बागवानी फसलों के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्रणाली वास्तविक समय (रियल टाइम) में मिट्टी की नमी और पर्यावरणीय आंकड़ों का विश्लेषण कर सिंचाई प्रक्रिया को स्वतः संचालित करती है, जिससे शारीरिक श्रम पर निर्भरता काफी कम हो जाती है। डॉ. प्रतिभा ने बता...