बेगुसराय, फरवरी 19 -- तेघड़ा। आरबीएस कॉलेज तेयाय के हिन्दी विभाग की डॉ. पार्वती कुमारी ने एनसीसी के लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एनसीसी के लगभग तीन माह कठिन प्रशिक्षण के बाद उन्हें यह सम्मान मिला है। सम्मान पाकर लौटी डॉ. पार्वती ने बताया कि लेफ्टिनेंट पद मिलने में प्राचार्य डॉ गाजी सलाउद्दीन सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा। इस उपलब्धि पर कर्नल दीपक कुमार ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह गौरवान्वित करने वाला पल है। कॉलेज परिवार ने उन्हें सम्मानित किया। एनसीसी छात्रों ने भी प्रसन्नता जताते हुए डॉ. पार्वती कुमारी को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.