डॉ. पवन शर्मा को मिला दोहरा राष्ट्रीय सम्मान
देहरादून, अगस्त 22 -- देहरादून। शहर के प्रख्यात समाजसेवी और मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन शर्मा ने स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। उन्हें 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंस्पिरेशनल ऑफ ह्यूमैनिटी अवार्ड' और 'इंस्पिरेशनल पीपल ऑफ इंडिया अवार्ड' के दोहरे राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। देहरादून में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. शर्मा ने कहा कि वे निरंतर समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी सितंबर माह 'आत्महत्या निषेध माह' के रूप में मनाया जाएगा, जिसके तहत कई जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, सामाजिक संस्था 'फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी' की ओर से मानसिक स्वास्थ्य को लेकर निशुल्क जांच शिविर भी लगाए जाते हैं।इस गौरवमयी अवसर पर एडवोकेट कुलदीप भारद्वाज,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.