कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर। डॉ. परिपूर्णानंद वर्मा मेमोरियल सोसाइटी ने उनकी स्मृति में रविवार को भजन संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। जय नारायण विद्या मंदिर, विकास नगर में हुए समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉ. जेएन गुप्ता ने डॉ.परिपूर्णानंद वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गायक प्रदीप श्रीवास्तव ने भजन गायन किया। गजल गायक प्रदीप श्रीवास्तव, सुरेश अवस्थी व अंजनी निगम को डॉ. परिपूर्णानंद वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। यहां रतन कुमार श्रीवास्तव, डॉ. प्रदीप दीक्षित, डॉ. कमल मुसद्दी, केडी कुमार, आर नाथ मिश्र, डॉ. बीएन आचार्य, अनिल त्रिपाठी, हिमानी श्रीवास्तव, शेखरान वर्मा उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...