जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आरएमएस हाई स्कूल, खुटाडीह की प्रधानाध्यापिका डॉ. परिणीता शुक्ला को हैदराबाद में आयोजित एक समारोह में प्रतिष्ठित 'भारत आइकॉनिक अवार्ड 2026' से नवाजा गया है। वे 20 वर्षों से अधिक का शैक्षणिक अनुभव रखती हैं। उन्होंने स्कूल की गुणवत्ता सुधारने में अनुकरणीय भूमिका निभाई है। हाल ही में रजत जयंती मनाने वाले इस संस्थान में उनके आधुनिक शिक्षण दृष्टिकोण और छात्र-केंद्रित नेतृत्व की सराहना की गई। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक यह सम्मान उनके कठोर परिश्रम और युवाओं के भविष्य को संवारने के प्रति अटूट समर्पण का प्रमाण है। इससे पूरा विद्यालय गौरवान्वित है। यह भी पढ़ें- डॉ. परिणीता शुक्ला 'भारत आइकॉनिक अवार्ड 2026' से सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.