हरिद्वार, फरवरी 25 -- नई दिल्ली में देव संस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने स्वीडन की उप प्रधानमंत्री एब्बा बुश से मुलाकात की। दोनों के बीच नैतिक एआई, सतत तकनीकी विकास तथा बुद्धिमान प्रणालियों के भविष्य को आकार देने में लोकतांत्रिक मूल्यों की भूमिका पर चर्चा हुई। डॉ. पण्ड्या ने भारत की डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना की प्रगति तथा मूल्य आधारित तकनीकी ढांचे के निर्माण में देश की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास मानव-केंद्रित दृष्टिकोण, पारदर्शिता और वैश्विक उत्तरदायित्व के सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए ताकि तकनीक मानवता के समग्र कल्याण का माध्यम बन सके। उप प्रधानमंत्री बुश एवं प्रतिकुलपति डॉ. पण्ड्या के मध्य इस बात पर सहमति बनी कि तकनीकी नवाचार को लोकतांत्रिक सिद्धांतों और स्थिरता के साथ संतुलि...