डॉ. पंकज फिजियोथेरेपी एसोसिएशन अध्यक्ष बने
वाराणसी, सितम्बर 9 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर मंगलवार को वाराणसी फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। परेड कोठी स्थित होटल में सर्वसम्मति से डॉ. पंकज कुमार सिंह को अध्यक्ष, डॉ. मयंक सिंह को सचिव और डॉ. रुद्रेश मोहन श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान 'फिजियोथेरेपी से होने वाले चिकित्सकीय लाभ' विषय पर परिचर्चा हुई। मुख्य वक्ता डॉ. संजीव कुमार मंडल ने कहा कि बदलती जीवनशैली में फिजियोथेरेपी की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने तकनीक के सही इस्तेमाल के साथ समाज के प्रति फिजियोथेरेपिस्ट की जिम्मेदारी पर भी चर्चा की। इस दौरान डॉ. एसएस पांडेय, डॉ. श्रुति प्रियंकी, डॉ. अभिनव कुमार श्रीवास्तव, डॉ. प्रणव कुमार, डॉ. मनीष सिंह , डॉ. सोनी पांडेय, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. मनीष चौहान, डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.