देहरादून, अगस्त 5 -- उपलब्धि फोटोदेहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पंकज गर्ग को एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया (एबीएसआई) का निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित किया गया है। यह जिम्मेदारी स्तन कैंसर सर्जरी, चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उनके योगदान का सम्मान मानी जा रही है।डॉ. गर्ग उत्तर भारत में शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्रशिक्षण गतिविधियों, अकादमिक सहयोग और प्रमाण-आधारित स्तन कैंसर उपचार को बढ़ावा देंगे। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने उन्हें बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि पूरे एसजीआरआर परिवार के लिए गर्व की बात है और इससे संस्थान की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और मजबूत होगी...