हल्द्वानी, मार्च 23 -- हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के पूर्व अनुसंधान निदेशक डॉ. अजीत सिंह नैन को महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की कार्यकारी परिषद का सदस्य नामित किया है। उनका दो वर्ष का कार्यकाल होगा। कार्यकारी परिषद विश्वविद्यालय के प्रबंधन, वित्तीय, शैक्षणिक एवं अनुशासनात्मक कार्यों की देखरेख करती है। डॉ. नैन को उनके व्यापक अनुभव और पंतनगर में अनुसंधान निदेशक के रूप में किए सुधारों, प्रशासनिक बदलाव, टीम वर्क, परियोजनाओं में वृद्धि तथा ई-ऑफिस कार्यान्वयन के लिए चुना गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.