नैनीताल, सितम्बर 7 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि के वनस्पति विज्ञान के पूर्व छात्र एवं मानसखंड साइंस सेंटर के एमिरेट्स साइंटिस्ट डॉ. गिरीश चंद्र सिंह नेगी को गिरी गंगा गौरव सम्मान मिलने पर कूटा ने बधाई दी है। हिमालयी बुग्यालों पर शोध के लिए डॉ. नेगी को बुग्याल दिवस के अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, पर्यावरणविद् डॉ. अनिल जोशी और यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने सम्मानित किया। डॉ. नेगी पूर्व में गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में पीएचडी की है। डॉ. नेगी के 85 शोध पत्र, छह पुस्तकें और 41 पुस्तक अध्याय प्रकाशित हो चुके हैं। कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी समेत अन्य प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...