लखनऊ, जून 18 -- इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) की वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं प्रख्यात शोधकर्ता डॉ. नीलम श्रीवास्तव को इंस्टीट्यूशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स (आईईटीई) की गवर्निंग काउंसिल 2026-29 ईस्ट जोन के लिए निर्वाचित किया गया है। वह पिछले चार दशकों से अधिक समय से शिक्षण, अनुसंधान और अकादमिक नेतृत्व के क्षेत्र में सक्रिय हैं। माइक्रोवेव डिवाइस, ऑप्टिकल एवं कॉग्निटिव रेडियो नेटवर्क्स तथा माइक्रोस्ट्रिप एंटीना जैसे क्षेत्रों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके 100 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके हैं और उन्होंने कई पीएचडी शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया है। डॉ. नीलम ने आईईटी लखनऊ में विभागाध्यक्ष, डीन प्रशासन, डीन प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। इसके अला...