दरभंगा, मई 5 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ. नागेन्द्र झा स्टेडियम के दिन बहुरने वाले हैं। इस खेल मैदान के विकास एवं मरम्मत तथा खेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार के ऐच्छिक कोष से 99.97 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी अमृत कुमार झा ने बताया कि यह स्वीकृति विश्वविद्यालय के खेल विकास की दिशा में ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि है, जिससे विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिलों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, अभ्यास एवं खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने विधान परिषद सदस्य के प्रति विशेष कृतज्ञता व्यक्त की। कहा कि विश्वविद्यालय के खेल अधोसंरचना ...