डॉ. नरेश बने बनवारी साहू महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य
लातेहार, अगस्त 29 -- लातेहार, प्रतिनिधि। बनवारी साहू महाविद्यालय लातेहार में प्रभारी प्राचार्य के पद पर डॉ. नरेश कुमार पांडेय की नियुक्ति की गयी है। महाविद्यालय के शासी निकाय द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. पांडेय को प्रभारी प्राचार्य का दायित्व सौंपा गया है। 25 अगस्त को सांसद सह चतरा लोकसभा क्षेत्र के सह-अध्यक्ष कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में हुई शासी निकाय की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में उनकी नियुक्ति की गयी। शासी निकाय की सचिव अंजू गुप्ता ने नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य को दो दिनों के अंदर पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया था। साथ ही वर्तमान प्रभारी प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार तिवारी को प्राचार्य पद का प्रभार डॉ. पांडेय को सौंपते हुए संबंधित कागजातों का चरणबद्ध हस्तांतरण सुनिश्चित करने को कहा गया था। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.