गोपालगंज, जनवरी 23 -- गोपालगंज। डॉ. नंदी ग्रेस इंग्लिश स्कूल में इस वर्ष भी मां सरस्वती पूजा का आयोजन श्रद्धा, उल्लास और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। पूजा की संपूर्ण व्यवस्था विद्यार्थियों ने खुद संभाली। सजावट, मंच व्यवस्था और पूजा सामग्री की जिम्मेदारी बच्चों ने पूरी निष्ठा से निभाई, जबकि शिक्षकों ने मार्गदर्शन की भूमिका अदा की। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें विद्यार्थियों व अभिभावकों ने सहभागिता की। इसके बाद मां सरस्वती वंदना पर आधारित सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या एलोरा नंदी, निदेशक नरेंद्र कुमार पंकज, उप-प्रधानाचार्य तुषार पंकज सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। विद्यालय प्रबंधन ने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.