रांची, मार्च 9 -- रांची। झारखंड मूल के और इंग्लैंड के सेवानिवृत्त सर्जन डॉ. धुनिस सोरेन इन दिनों रांची दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने एनएचएम निदेशक व अन्य चिकित्सकों से मुलाकात की। डॉ. सोरेन 10 मार्च को रिम्स के सर्जरी विभाग में चिकित्सकों के साथ विशेष सत्र में भाग लेंगे। 12 को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के पैतृक गांव टकरा जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पटना मेडिकल कॉलेज से शिक्षित डॉ. सोरेन ने इंग्लैंड के लिवरपुल में चिकित्सकों का संघ बनाया है, जो गंभीर बीमारियों के नि:शुल्क इलाज में सहायता करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.