डॉ. धीरेंद्र कुमार बने जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
खगडि़या, सितम्बर 20 -- खगड़िया। नगर संवाददाता जनता दल यूनाइटेड चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर डॉ धीरेन्द्र कुमार को मनोनीत किया गया है। उन्हें यह जिम्मेवारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एल बी सिंह ने दी है। वे इससे पूर्व पार्टी के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के खगड़िया नगर परिषद अध्यक्ष की जिम्मेवारी संभाल रहे थे। इधर मनोनयन के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि जदयू के चिकित्सा प्रकोष्ठ के संगठन की मजबूती के संकल्प को पूरा करेंगे। वहीं जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने डॉ. धीरेंद्र कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनका मनोनयन संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को नई जिम्मेदारी प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. कुमार अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.