डॉ. धर्मेंद्र यादव ने ईएम इंडिया में एमएलएन मेडिकल कॉलेज का किया प्रतिनिधितत्व
प्रयागराज, सितम्बर 11 -- मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बीएचयू में आयोजित आपातकालीन चिकित्सा सम्मेलन (ईएम इंडिया-2026) में बतौर नेशनल फैकल्टी के रूप कॉलेज का प्रतिनिधितत्व किया। सम्मेलन में उन्होंने मैकेनिकल वेंटिलेशन की मूल अवधारणाओं, वेंटिलेटर के विभिन्न मोड, प्रेशर-वॉल्यूम, फ्लो-वॉल्यूम लूप, वेंटिलेटर सेटिंग, मरीज की आवश्यकता के अनुसार वेंटिलेशन रणनीति और गंभीर रोगियों में सुरक्षित वेंटिलेटर प्रबंधन पर विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ. एके वर्मा और एनेस्थीसियोलॉजी एवं क्रिटिकल के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव गौतम ने इस उपलब्धि को महत्वपूर्ण बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.