डॉ. देवेंद्र सिंह ने नए डीआईओएस के रूप में संभाला कार्यभार
जौनपुर, जून 4 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले के नए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) के रूप में डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। जनपद चंदौली से स्थानांतरित होकर आए डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद कार्यालय में मौजूद सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था और विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए शासन की नीतियों के अनुरूप जीरो टॉलरेंस अपनाने तथा कार्यालय को पारदर्शी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। साथ ही एक जुलाई से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में शैक्षिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा राजकीय विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।इससे यह भी पढ़ें- नए डीआईओएस चंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.