प्रयागराज, अप्रैल 11 -- एमएनएनआईटी में बतौर वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट पद पर कार्यरत डॉ. दीप्ति योगेश्वर को योग व स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए एम्स नई दिल्ली की ओर से एमर्जिंग हेल्थकेयर प्रोफेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें एम्स के डिपार्टमेंट ऑफ जीरियाट्रिक्स मेडिसिन नेशनल सेंटर फॉर एजिंग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया। डॉ. दीप्ति पिछले 18 वर्षों से फिजियोथेरेपी और योग से जुड़ी हैं। वे एनसीजेडसीसी, एएमए समेत प्रदेश के कई जिलों में नि:शुल्क योगाभ्यास व फिजियोथेरेपी का प्रशिक्षण भी देती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...