घाटशिला, फरवरी 16 -- बहरागोड़ा। महाशिव चतुर्दशी के अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने खांडामौदा पंचायत के विभिन्न गांवों में पहुंचकर मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया। साथ ही श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के बीच प्रसाद के रूप में लड्डू का भी वितरण किया। मौके पर मुख्य रूप से मनोरंजन गिरि, रतिकांत शीट, आकुल बाग, निताई पैड़ा, हुकुम महतो, संजय राणा, मुना दास, श्यामसुंदर बारीक, निरंजन साहू, रिकी षाड़ंगी, सीता राम आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...