पीलीभीत, सितम्बर 8 -- पूरनपुर। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने वरिष्ठ चिकित्सक एवं कुमार तनय वैश्य समाज के नगराध्यक्ष डॉ. दिनेश गुप्ता को उनकी सांगठनिक नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता के लिए ब्रज क्षेत्र का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। फेडरेशन के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष जगमोहन गुप्ता ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। डॉ. दिनेश गुप्ता ने बताया कि ब्रज क्षेत्र में हरियाणा, उप्र, राजस्थान और मप्र के 17 जिले शामिल हैं। संगठन को मजबूत करने की दिशा में और अधिक परिश्रम करेंगे। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन भारत के साथ ही विश्व के विभिन्न देशों में वैश्य समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है। पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने भी डॉ. दिनेश को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...