देवरिया, मई 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ, जनपद देवरिया इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को पशु चिकित्सालय सदर परिसर में डॉ. श्रीनिवास प्रसाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान डॉ. दिग्विजय यादव पशु चिकित्साधिकारी बैतालपुर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार सिंह पशु चिकित्साधिकारी लार, महामंत्री डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह पशु चिकित्साधिकारी पकड़ी बाजार को चुना गया।जबकि संयुक्त मंत्री डॉ. कंचन लता पशु चिकित्साधिकारी पैना, कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार पशु चिकित्साधिकारी भटनी को चुना गया। सदस्य के रूप में डॉ. सुशील कुमार उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भाटपाररानी, डॉ. वेद प्रकाश यादव उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सलेमपुर, डॉ. राम श्याम सिंह पशु चिकित्साधिकारी मईल, डॉ. सतीश कुमार पशु चिकित्साधि...