लखनऊ, मई 1 -- केजीएमयू रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग के डॉ. दर्शन बजाज को मेडिकल साइंस में उत्कृष्ट योगदान के लिए तीन प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। उन्हें अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन्स की ओर से एफसीसीपी, इंडियन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन्स की ओर से एफआईसीसीपी और इंडियन एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल मेडिसिन की ओर से एफआईएसीएम फेलोशिप प्रदान की गई है। डॉ. बजाज को यह सम्मान रेस्पीरेटरी मेडिसिन में उच्चस्तरीय शोध, बेहतर क्लिनिकल कार्य और मरीजों के उत्कृष्ट उपचार के लिए दिया गया है। उन्हें इस वर्ष अक्तूबर में अमेरिका के एरिजोना में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। फेफड़ों की बीमारियों, अस्थमा, टीबी और क्रिटिकल केयर के विशेषज्ञ डॉ. बजाज के कई शोध राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.