डॉ. त्रिवेंद्र की पुस्तक का विमोचन
बुलंदशहर, सितम्बर 11 -- बुलंदशहर की प्रीत विहार कॉलोनी निवासी एवं वर्तमान में एपीएम पीजी कॉलेज, उझानी, बदायूं में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. त्रिवेंद्र कुमार सिंह की नवीन पुस्तक 'महिलाएं, सुरक्षा एवं रोजगार' का विमोचन बदायूं की एसएसपी अंकिता शर्मा ने किया। पुस्तक में महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को विस्तार से रेखांकित किया गया है। विमोचन के अवसर पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने डॉ. त्रिवेंद्र कुमार सिंह को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं से संबंधित साहित्य समाज में जागरूकता पैदा करने और महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.