डॉ. त्रिपुरारी बने लोक महाविद्यालय के नए प्रभारी प्राचार्य
छपरा, जुलाई 10 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। लोक महाविद्यालय, हाफिजपुर में शुक्रवार को डॉ. त्रिपुरारी प्रसाद सिंह ने प्रभारी प्रचार्य का पद ग्रहण किया। पूर्व प्रभारी प्रचार्य डॉ. शशि निवास पांडेय के सेवा निवृति के बाद डॉ. सिंह को प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया। शासी निकाय द्वारा नियुक्ति के बाद पूर्व प्राचार्य डॉ. पांडेय ने नवनियुक्त प्रचार्य डॉ. सिंह को फूल माला पहना स्वागत किया। नए प्रभारी प्राचार्य ने महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने लंबित पड़े अनुदान तथा आंतरिक स्रोत की राशि का भुगतान कराए जाने की बात भी कही। नए प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और पारदर्शी प्रशासन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.