अलीगढ़, सितम्बर 7 -- अलीगढ़। अलीगढ़ के सीएमओ रहे डॉ. नीरज त्यागी ने एडी हेल्थ का कार्यभार संभाल लिया। डॉ. त्यागी को करीब चार माह पूर्व ही प्रोन्नत कर जेडी हेल्थ के पद पर आगरा भेजा गया था। अब वह प्रोन्नति की एक और सीढ़ी चढ़कर एडी हेल्थ बने हैं। अलीगढ़ में उनकी दूसरी पारी अब एडी हेल्थ के रूप में होगी। विभगाीय अधिकारी, कर्मचारी व शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...