किशनगंज, मार्च 15 -- किशनगंज। संवाददाता शनिवार को महिला रोग विशेषज्ञ (आईवीएफ) डॉ. ताराश्वेता आर्या ने पटना में गर्वनर हाउस में नये राज्यपाल, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हुसैन से मुलाकात की। महिला रोग विशेषज्ञ (आईवीएफ) डॉ. ताराश्वेता आर्या ने बताया कि उन्हें राज्यपाल भवन आने के लिए इनवाइट किया गया था। डॉ. तारा श्वेता आर्या ने कहा कि राज्यपाल से मुलाकात बेहद खास रहा। डॉ. तारा श्वेता आर्या ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का नि:शुल्क इलाज व इस क्षेत्र में उनके द्वारा वर्षों से चलाया जा रहा (स्वास्थ्य) जागरुकता अभियान की जानकारी राज्यपाल को दी। राज्यपाल ने इस काम की सराहना की तथा महिलाओं के हित में आगे भी सेवापूर्ण कार्य करने के लिए प्रेरित किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...