पिथौरागढ़, अप्रैल 27 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। नगर के बीडी पांडे जिला अस्पताल में नए पीएमएस डॉ. डीपी सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सोमवार को उनके अस्पताल पहुंचने पर पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल व वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एमएस रजवार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उन्हें पुच्छगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान डॉ. सिंह ने बताया कि वे इससे पूर्व जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल रूद्रपुर में तैनात थे। जहां उन्होंने तेरह वर्षों तक अपनी सेवा दी। वही अब डॉ. गर्ब्याल प्रभारी पीएमएस व मुख्य परामर्शदाता स्त्री रोग विशेषज्ञ के तौर पर कार्य करेंगी। यह भी पढ़ें- साप्ताहित अवकाश के अस्पताल में लगी भीड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.