नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। सफदरजंग अस्पताल के फारेंसिक विभाग के विशेषज्ञ डॉ. सर्वेश टंडन को एम्स अध्यक्ष के ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) के पद से हटा दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने 12 फरवरी को एक आदेश जारी कर एम्स को इसकी सूचना दे दी है। डॉ. सर्वेश टंडर को वापस सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया है। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एम्स के अध्यक्ष भी होते हैं। डॉ. सर्वेश एम्स में उनके ओएसडी का कार्यभार देख रहे थे। नए ओएसडी की नियुक्ति की घोषणा अभी नहीं की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.