चम्पावत, मई 1 -- चम्पावत। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ. बीसी जोशी को राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में बीते गुरुवार को सीएम पुष्कर धामी ने उन्हें सम्मानित किया। डॉ. जोशी रिटायर होने के बाद सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं। उन्हें सम्मान मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, डॉ. तिलकराज जोशी, डॉ. कीर्तिबल्लभ सक्टा, अमरनाथ वर्मा, ​दिनेश पांडेय, महेंद्र बोहरा, इंद्र सिंह बोहरा, शंकर पांडेय आदि ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...