डॉ. चंद्रप्रभा मदान रामायणी सम्मान के लिए चयनित
गुड़गांव, अगस्त 9 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। रामचरितमानस के अध्ययन, गायन और प्रचार-प्रसार को जीवन का हिस्सा बना चुकीं गुरुग्राम निवासी वरिष्ठ संस्कृत विदुषी एवं रामायण गायिका डॉ. चंद्रप्रभा मदान को प्रतिष्ठित रामायणी सम्मान के लिए चुना गया है। राम भक्ति साहित्य और संगीत के क्षेत्र में उनके करीब सात दशक लंबे योगदान को देखते हुए यह सम्मान उन्हें 19 अगस्त को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर होने वाले इस समारोह का आयोजन रामायण रिसर्च काउंसिल की ओर से भारतीय अध्ययन केंद्र के सहयोग से किया जा रहा है।
सम्मान की घोषणा इस वर्ष देशभर से अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 28 व्यक्तित्वों का सात श्रेणियों में चयन किया गया है। इनमें डॉ. चंद्रप्रभा मदान का चयन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.