मिर्जापुर, अगस्त 20 -- नरायनपुर,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी पं.मुरलीधर त्रिपाठी के पुत्र डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी को सिक्किम स्किल यूनिवर्सिटी का कुलपति बनाया गया है। डॉ. त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय के कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे भारत सरकार की संस्था केंद्रीय हिंदी संस्थान में लगभग 25 वर्षों तक रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत थे। वे ग्रामीण पृष्ठभूमि से बाहर निकल कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले डॉ. त्रिपाठी ने जापान, अमेरिका, चीन, रूस और श्रीलंका सहित अनेक देशों की यात्रा कर चुके है। इसके अलावा कई पुस्तकों का लेखन किया है। इनमें एक पुस्तक को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की तरफ पुरस्कृत किया जा चुका है। हिंदी पत्रकारिता और रंगमंच में उनकी विशेष रुचि रही है तथा उन्होंने भोजपुरी फिल्म गंगा घाट में अभिने...