सासाराम, मार्च 25 -- सासाराम, नगर संवाददाता। एसपी जैन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. गुरुचरण सिंह को दिल्ली में आयोजित विश्व भोजपुरी सम्मेलन में भोजपुरी साहित्य रत्न सम्मान से नवाजा गया है। पूर्वांचल एकता मंच के तत्वाधान में आयोजित विश्व भोजपुरी सम्मेलन में डॉ. गुरुचरण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां आयोजित कवि सम्मेलन की अध्यक्षता भी उनके द्वारा की गई। इस सम्मेलन में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...