डॉ. गिर्राज नारायण अग्रवाल एफसीजीपी अवार्ड से सम्मानित
औरैया, जुलाई 7 -- औरैया, संवाददाता। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गिर्राज नारायण अग्रवाल को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए फेलोशिप ऑफ काउंसिल ऑफ जनरल फिजिशियन (एफसीजीपी) अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान गाजियाबाद में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जे. नायक ने डॉ. अग्रवाल को यह सम्मान प्रदान किया। उन्हें चिकित्सा की कला और विज्ञान के क्षेत्र में अनुकरणीय समर्पण तथा विशेष रूप से पारिवारिक चिकित्सा में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एफसीजीपी अवार्ड दिया गया। बताया गया कि यह प्रतिष्ठित सम्मान काउंसिल ऑफ जनरल फिजिशियन की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों के चयनित चिकित्सकों को चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पांच वर्ष में एक बार प्रदान किया जाता है। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.