देहरादून, मई 11 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। नवोदित प्रवाह एवं हिमालय विरासत ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को प्रीतम रोड स्थित रचना संसार सभागार में प्रख्यात कवि डॉ. गिरिजा शंकर त्रिवेदी की जयंती के मौके पर एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने उनके रचित गीतों की भावपूर्ण एवं मधुर प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन रहे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ गीतकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राकेश ओबराय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भारती मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. सोनिया आनंद ने ज्योति रथ बढ़ता चले.., लिली भट्ट ढौंडियाल ने कविता अ...