रुद्रपुर, मार्च 6 -- पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि पंतनगर के प्रोफेसर और पूर्व डीन डॉ. शिवेंद्र कश्यप को राष्ट्रपति ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की विद्वत परिषद में प्रमुख शिक्षाविद के रूप में नामित किया है। केंद्रीय विवि में राष्ट्रपति विजिटर होते हैं। उनके द्वारा देश के चुनिंदा शिक्षाविदों को परिषद में शामिल किया जाता है। डॉ. कश्यप पिछले लगभग 28 वर्षों से पंतनगर विवि में कार्यरत हैं और विभागाध्यक्ष, डीन व नाहेप परियोजना के परियोजना अधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर योगदान दे चुके हैं। उनके प्रयासों से पंतनगर म्यूजियम, सामुदायिक रेडियो केंद्र और वर्चुअल लैब की स्थापना हुई। साथ ही विवि में ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था मजबूत हुई। उन्हें उत्कृष्ट शिक्षण के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का डॉ. सी. सुब्रमण्यम आउटस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.